औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- आपदा के लिए अलग से डॉक्टरों की तैनाती फिलहाल नहीं, पूर्व में हीट वेव से हो चुकी है कई लोगों की मौत फोटो- 29 अप्रैल एयूआर 6 कैप्शन- औरंगाबाद सदर अस्पताल में एनआरसी में लगाए गए बेड औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिले में हीटवेव और भीषण लू को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल में बेड तो लगा दिए गए हैं लेकिन अलग से डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो सकी है। पूर्व में संचालित एनआरसी वार्ड के खाली होने के बाद यहां 15 बेड लगाए गए हैं। इसके अलावा 10 बेड बगल में ही उपलब्ध जगह पर रखे गए हैं। इसी तरह हीट वेव के लिए एक डेडीकेटेड वार्ड बना हुआ था और वहां भी 10 से अधिक बेड लगाए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि लगभग 50 बेड तुरंत तैयार हो सकते हैं। अलग से बेड की जरूरत होगी तो अस्पताल परिसर में उसकी व्यवस्था की जाएगी। यह क्षमता...