सदर अस्पताल में बेटे को साथ रखने को लेकर दंपती के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा
लखीसराय, जून 24 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को बेटे को अपने साथ रखने के लिए अलग-अलग रह रहे दंपती के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों के बीच हुई तीखी नोकझोंक और आरोप-प्रत्यारोप के कारण अस्पताल परिसर में काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार कवैया थाना क्षेत्र के पचना रोड निवासी महिला अपने बच्चे के इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान इसकी सूचना मिलने पर टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी उसके पति भी अस्पताल पहुंच गए। बच्चे को अपने साथ रखने को लेकर दोनों के बीच पहले बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। जानकारी के अनुसार दंपति लंबे समय से आपसी मतभेद के कारण अलग-अलग रह रहे हैं। यह भी पढ़ें- मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.