मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल में सोमवार को बिचौलया मिलने के मामले की जांच कराई जाएगी। सीएस डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि अधीक्षक के साथ मिलकर मामले की पूरी पड़ताल होगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनपर कार्रवाई की जाएगी। सीएस ने बताया कि वह खुद से मेडिकल सर्टिफिकेट बनने की जांच करेंगे। इसके अलावा जिस डॉक्टर की ड्यूटी में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनने की बात आ रही है उसे कमेटी से हटा दिया जायेगा। अधीक्षक को भी इस मामले में सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया है। मॉडल अस्पताल में सोमवार को मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने आया बिचौलिया पकड़ा गया था। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में बिचौलिया मिलने की होगी जांच वह लोगों से एक-एक हजार रुपये लेकर मेडिकल सर्टिफिकेट बनवा रहा था। बिचौलिया मिलने से अस्पताल में काफी हंगामा मचा था। यह भी पढ़ें- जिल...