धनबाद, अप्रैल 15 -- धनबाद। सदर अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात को बदलने का आरोप लगाते हुए प्रसूता के परिजनों ने हंगामा किया। घटना मंगलवार की शाम की है। अस्पताल प्रबंधन के बार-बार समझाने के बावजूद परिजन मानने को तैयार नहीं थे। रात में मामला धनबाद थाना पहुंचा। पुलिस ने मामले में छानबीन का भरोसा दिया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मंगलवार को अस्पताल में सिर्फ उसी बच्ची का ओटी में जन्म हुआ है। ऐसे में बच्चा बदलने का सवाल ही पैदा नहीं होता। मूल रूप से टुंडी की रहने वाली और फिलहाल चासनाला में रह रहीं पिंकी देवी को प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मंगलवार की शाम डॉ अंजना की देखरेख में पिंकी ने सर्जरी से एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद उसके पति को नर्स ने बच्ची को दिखाया भी...