पाकुड़, अप्रैल 21 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर आज अग्निशमन विभाग पाकुड़ द्वारा सदर अस्पताल सोनाजोड़ी परिसर में एक जागरूकता एवं सुरक्षा उन्मुख फायर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएस डॉ. मनीष कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मियों द्वारा आग लगने के संभावित कारणों, उससे बचाव के उपायों एवं आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के तरीकों का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया। साथ ही उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य कर्मियों को आग बुझाने के विभिन्न उपकरणों के उपयोग की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर यह बताया गया कि सतर्कता, त्वरित सूचना एवं सही तकनीक के प्रयोग से किसी भी अग्नि दुर्घटना को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में गहराया संकट, हर दो घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.