सीतामढ़ी, सितम्बर 6 -- सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में प्रसव के बाद इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन देने और समय पर उपचार नहीं करने का आरोप लगाते हुए शव को रखकर हंगामा किया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। भर्ती मरीज इधर से उधर भागने लगा, इन्हें बाद में दूसरे वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अस्पताल के सभी कर्मी फरार हो गए। परिजनों ने इलाज के नाम पर लगातार पैसे की मांग करने का आरोप लगाया। मृतका की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के बनचौड़ी गांव निवासी मो. अमजद की पत्नी काजल खातून के रूप में हुई है। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने लापरवाही बरती। इसके कारण महिला ने दम तोड़ दि...