साहिबगंज, मार्च 15 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल परिसर स्थित क्रिटिकल भवन के पीछे कुछ सरकारी आवासों में करीब नौ दिनों से यहां के कई आवास में जलापूर्ति ठप है। इसके चलते स्वास्थ कर्मियों को बाहर से पानी ढोने को विवश होना पड़ रहा है। है। दरअसल सदर अस्पताल में सड़क निर्माण को लेकर ठेकेदार ने सड़क खुदाई के दौरान पानी की पाइप को तोड़ दिया। लेकिन अबतक पाइपलाइन की मरम्मती नहीं कराई है। जबकि स्वास्थ्य कर्मियों ने कई बार संबधित ठेकेदार से पाइपलाइन मरम्मती कराने की बात कही। लेकिन नौ दिन बीते जाने के बाद भी अबतक पाइप लाइन ठीक नहीं कराया गया है। इसके चलते सरकारी आवास में रह रहे स्वास्थ्य कर्मियों को जल की भारी किल्लत हो गई है। स्वास्थ्य कर्मी एलटी चंदन कुमार, संगीता कुमारी आदि कर्मियों का आरोप है कि सड़क खुदाई के दौरान जेसीबी से पाइप लाइन तोड़ दिया गया है। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.