मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आईसीएमआर दिल्ली की टीम ने डॉ. सोनम के नेतृत्व में शुक्रवार को सदर अस्पताल के एमसीएच में चलने वाली माइक्रोबायोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पाया कि सदर अस्पताल में डॉक्टर न ही मरीजों को ब्लड कल्चर की जांच लिख रहे हैं, न ही इसकी जांच यहां हो रही है।टीम में शामिल डॉ. सोनम ने बताया कि जानकारी मिली थी कि सदर की माइक्रोबायोलॉजी लैब में कई तरह के ब्लड कल्चर की जांच नहीं हो रही है। इसकी जांच करने टीम आई है। बताया कि पूरे बिहार में सिर्फ मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में एंटीबायोटिक रेसिस्टेंस पर रिसर्च किया जा रहा है। यह रिसर्च होमी भाभा कैंसर अस्पताल की टीम कर कर रही है। आईसीएमआर इस रिसर्च में फंडिंग कर रहे हैं। डॉ. सोनम ने कहा कि जांच के दौरान हमने देखा कि मॉडल अ...