छपरा, मार्च 5 -- इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल छपरा, हमारे संवाददाता। सदर अस्पताल के प्रसूति विभाग में एक नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुरुवार को हो हंगामा किया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अस्पताल के उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। मालूम हो कि दाउदपुर निवासी अर्जुन राम की पत्नी पूनम देवी को प्रसव के लिए गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल के प्रसूति विभाग में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के कुछ ही देर बाद उनका प्रसव कराया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रसव के समय नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ था। प्रसूति विभाग में ड्यूटी पर मौजूद महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.