सदर अस्पताल में दवाइयों की नहीं हो कोई कमी : डीडीसी
धनबाद, जून 27 -- डीडीसी सन्नी राज ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इसका मुख्य उद्देश्य अस्पताल में चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना और मरीजों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं में मौजूद कमियों की पहचान करना था। उन्होंने निर्देश दिया कि सदर अस्पताल आने वाले मरीजों को दवाई की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य का जायजा लेकर काम में तेजी लाने तथा कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने आपातकालीन सेवाओं, ओपीडी, पेयजल, स्वच्छता और बिजली की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.