सीवान, मार्च 11 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में सदर अस्पताल परिसर के सिविल सर्जन कार्यालय में स्वास्थ्य समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों की सेवाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति से जुड़ी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के तहत चिकित्सकों, पारा मेडिकल और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने चिकित्सकों का ड्युटी रोस्टर अद्यतन रखने और अस्पताल में उपलब्ध टीबी को संचालित स्थिति में रखते हुए चिकित्सक रोस्टर प्रदर्शित करने का भी आदेश दिया। बैठक में जिला स्तर पर भव्या डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग से जुड़ी रैंकिंग और सूचकांकों की समीक्षा कर उपलब्धियों में सुधार करने का भी निर्देश दिया गया। ...