भागलपुर, जून 28 -- रविवार से जिले में पल्स पोलियो अभियान का आगाज हो गया। सदर अस्पताल के माडल हॉस्पिटल में डीएम अलंकृता पांडेय ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर इस अभियान का आगाज किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि चार जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत शून्य से पांच साल तक के जिले के 674744 बच्चों पल्स पोलियो की खुराक दी जानी है। अभिभावकों को चाहिए कि उनके घर पर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम को अपने घर में पैदा होने वाले नवजात से लेकर पांच साल के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू कुमार आदि की मौजूदगी रही। यह भी पढ़ें- जिले के 6.74 लाख बच्चों को आज से पिलाई जाएगी पोलियो रोधी खुराक यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 269 बूथों पर पिलाई गई द...