भागलपुर, जून 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जिले में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पल्स पोलियो अभियान का आगाज रविवार को किया गया। सदर अस्पताल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान डीएम अलंकृता पाण्डेय ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर डीएम अलंकृता पाण्डेय ने कहा कि पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाना हर परिवार की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारियों पर ध्यान न देने की अपील की और कहा कि एक स्वस्थ व पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।यह यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में डीएम ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ अभियान दो जुलाई तक निरंतर चलाया जाएगा, जिसके तहत स्वास्थ...