रांची, जून 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ते हुए रांची सदर अस्पताल को एक और बड़ी जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल में टेली एसएनसीयू और ई-संजीवनी हब विकसित करने की दिशा में पहल की है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में सिविल सर्जन को दोनों परियोजनाओं के लिए अलग-अलग प्रस्ताव तैयार कर एक हफ्ते में विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को मिलेगा नया जीवननवजात के इलाज में मिलेगी बड़ी मदद प्रस्तावित टेली एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट) हब के जरिए गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं के इलाज व देखभाल में विशेषज्ञ बाल रोग विशेषज्ञों की सलाह ऑनलाइन मिलेगी। इससे जिला और उप-जिला अस्प...