धनबाद, अप्रैल 11 -- सदर अस्पताल में इलाज कराने आनेवाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें अल्ट्रासोनोग्राफी जांच के लिए प्राइवेट सेंटरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अस्पताल में नई अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का इंस्टॉलेशन शुक्रवार को पूरा हो गया है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही यह सुविधा मरीजों के लिए शुरू कर दी जाएगी। अब तक अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को बाहर निजी जांच केंद्रों पर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें समय और पैसे दोनों की परेशानी झेलनी पड़ती थी। एक जांच पर मरीजों का लगभग एक हजार से तीन हजार रुपये तक खर्च हो जाते थे।इस समस्या से सबसे अधिक गर्भवतियों को दिक्कत होती थी, जिन्हें नियमित जांच की जरूरत होती है। नई मशीन लगने से न केवल खर्च में कमी आएगी, बल्कि मरीजों को समय पर और आसान इलाज भी मिल सकेगा। स्वास्थ्...