धनबाद, मार्च 20 -- सदर अस्पताल में गुरुवार को नवनिर्मित मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) का उद्घाटन किया। मौके पर डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, डीडीसी सन्नी राज तथा एसडीओ दंडाधिकारी लोकेश बारंगे मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की सोच है कि राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा मिले। उनकी सोच को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल में एमएनसीयू शुरू की गई है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का यह संयुक्त प्रयास आम जनता को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आनेवाले दिनों में सदर अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एमएनसीयू के साथ पेडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू), वैक्सीनेशन सेंटर, नर्सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.