औरंगाबाद, दिसम्बर 23 -- राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा संचालित सदर अस्पताल के होम्यो डायलिसिस केंद्र में जगह की कमी के कारण डायलिसिस कराने वाले मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र पर वर्तमान में छह निगेटिव और एक हेपेटाइटिस सी पॉजिटिव मरीज के लिए बेड उपलब्ध हैं। केंद्र प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि क्रियान्वयन संस्था अपोलो डायलिसिस द्वारा पांच अतिरिक्त मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इनके संचालन के लिए पांच और बेड की आवश्यकता है। जगह के अभाव में इन मशीनों को लगाया नहीं जा सका है। उन्होंने बताया कि फिलहाल लगभग 80 मरीज डायलिसिस के लिए पंजीकृत हैं। प्रतिदिन चार शिफ्ट में कुल 28 मरीजों का डायलिसिस किया जाता है। राशन कार्ड और आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा दी जाती है। सामान्य मरीजों को प्रति सत्र 1797 ...