रांची, जनवरी 20 -- रांची, संवाददाता। सदर अस्पताल में जन आरोग्य समिति उन्मुखीकरण कार्यक्रम एवं टीबी मुक्त पंचायत अभियान के दूसरे दिन कार्यक्रम को और अधिक विस्तार दिया गया। इस अवसर पर पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने, सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने और टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में जन आरोग्य समिति के सदस्यों को बताया गया कि गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर रोगियों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए समिति को सक्रिय रूप से कार्य करना होगा। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाएं तभी सफल होंगी, जब पंचायत स्तर पर उनकी नियमित निगरानी और मूल्...