साहिबगंज, अप्रैल 19 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल से रोजाना निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट (मेडिकल कचरा) का इनदिनों सुरक्षित निस्तारण नहीं हो रहा है। बीते कई दिनों से इसे अस्पताल के पीछे खुले में फेका जा रहा है। इससे दुर्गंध फैली हुई है। जहां पर मेडिकल कचरे को फेंका जा रहा है, उससे कुछ ही दूरी पर मरीज व उसके परिजनों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय है। लेकिन खुले में फेंके गए मेडिकल बायोवेस्ट से निकलने वाले दुर्गंध से लोगों का बैठना मुश्किल हो गया है। मेडिकल कचरे में पट्टियां, सीरिंज, खाली बोतल, आदि मेडिकल कचरे का ढेर लगा है। इसके निस्तारण के लिए निर्धारित मानक का पालन नहीं हो रहा है। यह भी पढ़ें- खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेंकने से संक्रमण का खतरा फोटो: 106, खुले में फेंका गया अस्पताल का मेडिकल वेस्ट।मेडिकल कचरे से आसपास के लोग भी परेशानसाहिबगंज। स...