छपरा, जुलाई 9 -- छपरा, हमारे संवाददाता । अब जिले के सदर अस्पताल में निशुल्क जन्म के समय पैरों की विकृति क्लबफुट से पीड़ित बच्चों के लिए आधुनिक उपचार की शुरुआत की गई है। पोंसेटी पद्धति के माध्यम से बिना बड़े ऑपरेशन के बच्चों के टेढ़े पैरों का इलाज किया जा रहा है। इससे ऐसे बच्चों को सामान्य जीवन जीने की नई उम्मीद मिली है। शुरू हुए इस उपचार अभियान के तहत विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रवि अमृत की देखरेख में बच्चों के पैरों की विस्तृत जांच की गई। इसके बाद उनकी स्थिति के अनुसार क्रमिक प्लास्टर चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस पद्धति में प्रत्येक सप्ताह प्लास्टर बदलकर पैरों की विकृति को धीरे-धीरे सही स्थिति में लाया जाता है, जिससे अधिकांश मामलों में बड़े ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं पड़ती। पहले चरण में चार बच्चों का उपचार शुरू किया गया। इनमें पचौरार की अनि...