रांची, जून 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। सदर अस्पताल रांची में जल्द ही कैंसर और अन्य गंभीर रोगों की जांच के लिए आधुनिक जांच मशीन लगेगी। रोबोटिक सर्जरी की जाएगी। इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं शुरू की जाएंगी। यह निर्णय बुधवार को अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की। बैठक में सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, आयुष्मान भारत के नोडल पदाधिकारी, चिकित्सा विशेषज्ञ, रोगी कल्याण समिति के सदस्य और अन्य हितधारक शामिल हुए। बैठक में सदर अस्पताल में अत्याधुनिक पेट स्कैन सेवाओं की स्थापना का प्रस्ताव मंजूर किया गया। यह सुविधा कैंसर और अन्य जटिल रोगों के निदान में काफी उपयोगी होगी। मरीजों को स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाली जांच सुविधा उपलब्ध होगी। महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अस्प...