मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल परिसर के एमसीएच के पास लोग गंदगी फैला रहे हैं। जिला मलेरिया कार्यालय के आसपास भी गंदगी फैलाई जा रही है। जिला मलेरिया कार्यालय के लिपिक धनंजय कुमार धीरज ने इसकी शिकायत सीएस से की है। उन्होंने बताया है कि कार्यालय के पास गंदगी फैलने से आने जाने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा एमसीएच में आने वाली गर्भवतियों और एसएनसीयू में भर्ती नवजातों में भी संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। उन्होंने सीएस से इस पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...