साहिबगंज, मार्च 5 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा है।लेकिन इसके बाद भी चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को भी एक प्रसूता के पति का मोबाइल चोरी हो गया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित पाकुड़ के रहने वाला मोहित भगत है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी का प्रसव हुआ है। वे अस्पताल परिसर में ओपीडी के पास लेटे हुए थे। इसी दौरान उसका मोबाइल किसी ने उड़ा दिया। इस संबंध में वे संबंधित थाना में मौखिक शिकायत भी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...