चाईबासा, जनवरी 22 -- चाईबासा, संवाददाता। जिले में एक परिवार को एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ाने के मामले की जांच शुरू हो गयी है। बुधवार को रांची से छह सदस्यीय टीम चाईबासा सदर अस्पताल पहुंची। शाम पांच बजे सदर अस्पताल पहुंची टीम ने सात बजे तक पूछताछ की। सिविल सर्जन की मौजूदगी में कई जानकारी ली रांची रांची रवाना हो गयी। टीम में तीन डॉक्टर, रांची के एड्स कंट्रोल सोसायटी और स्वास्थ्य निदेशालय के अधिकारी व अन्य शामिल थे। इस दौरान टीम मीडिया के सवालों से बचने के साथ फोटो लेने से भी मना करती रही। जांच के दौरान टीम ने मौके पर सिविल सर्जन और अन्य अधिकारियों से इस मामले की जानकारी ली। ब्लड बैंक से संबंधित फाइलों की जांच पड़ताल की। बताया गया कि टीम अपनी रिपोर्ट रांची में वरीय अधिकारियों को सौंपेगी। मालूम हो कि जिले के एक परिवार के तीन सदस्यों के एचआईवी पाजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.