गोपालगंज, अप्रैल 23 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। अचानक बढ़ी गर्मी से जहां लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं इसका असर स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। सदर अस्पताल में सर्दी-खांसी, बुखार, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। गुरुवार को यह संख्या बढ़कर करीब नौ सौ से 11 सौ तक पहुंच गई। वहीं इमरजेंसी वार्ड में भी गुरुवार को सुबह से देर शाम तक उल्टी और दस्त के करीब 70 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। बच्चों में भी डायरिया के मामले सामने आने लगे हैं। सदर अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- तेज धूप व गर्मी से लोग बेहाल, बढ़े डायरिया के मरीज अस्पताल प्रबंधक जान मोहम्मद ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण मरीजों की संख्या में 15 से 20 प्रति...