मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल में इलाज में मनमानी और कोताही हो रही है। दो वर्षों से रोगी कल्याण समिति की बैठक नहीं हुई है। इसकी शिकायत मेयर निर्मला देवी ने प्रमंडलीय आयुक्त से शिकायत की है। शुक्रवार को लिखे पत्र में मेयर ने कहा है कि जरूरतमंद लोगों के इलाज में डॉक्टर व अन्य कर्मियों द्वारा कोताही व टालमटोल किया जाता है। आयुष्मान योजना या हर नागरिक को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की योजना के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विशेषग्य चिकित्सक व ऑक्सीजन नहीं होने के बहाने मरीजों को प्राइवेट अस्पताल या एसकेएमसीएच रेफर किया जा रहा है। कुछ मामलों में जानकारी मिलने पर मेयर ने सदर अस्पताल पहुंच कर समस्या का समाधान कराया। यह चिंताजनक स्थिति है। इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.