सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले बुजुर्ग मरीज को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी
लखीसराय, मई 9 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र से इलाज के लिए सदर अस्पताल आने वाले बुजुर्ग मरीज के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल प्रबंधन ने बुजुर्ग मरीज को रजिस्ट्रेशन से लेकर इलाज, जांच एवं दवा उपलब्ध कराने तक हर स्तर पर प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।
बुजुर्ग मरीजों के लिए नई व्यवस्था प्रबंधन ने सुरक्षा कर्मी एवं संबंधित वार्ड कर्मी को आवश्यक निर्देश दिया है। डीएस डॉ कुमार अमित की माने तो चलने-फिरने में असमर्थ एवं कमजोर बुजुर्ग मरीज को अब आम मरीजों की तरह लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। अस्पताल परिसर में प्रवेश करते ही सुरक्षा कर्मी बुजुर्ग मरीज से संपर्क कर उन्हें संबंधित विभाग तक पहुंचाने और इलाज में सहयोग करेंगे। रजिस्ट्रेशन काउंटर, जांच केंद्र एवं दवा वितरण केंद्र पर भी उन्हें प्राथमिकता के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.