छपरा, नवम्बर 26 -- अस्पताल प्रशासन करा रहा जांच, होगी कार्रवाई थाने में मामले को लेकर दिया गया है आवेदन छपरा, हमारे संवाददाताl जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में आयी एक महिला व अस्पताल की महिला गार्ड के बीच नोकझोंक व मारपीट की घटना हुई। महिला गार्ड ने महिला पर दलाल होने का आरोप लगाया है। महिला गार्ड संगम देवी ने बताया कि वह रोज की भांति इमरजेंसी के पांच नंबर वार्ड के पास ड्यूटी कर रही थीं तभी भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी मोहल्ले की रहने वाली एक महिला उनके पास आई और अल्ट्रासाउंड को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि उक्त महिला निजी अस्पताल में जांच कराने की बात पर अड़ी थीं, जबकि महिला गार्ड ने सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। वहीं आरोपित महिला ने आरोप लगाते...