गोड्डा, जून 14 -- गोड्डा प्रतिनिधि। समाजसेवा और मानवता के उद्देश्य से आज सदर अस्पताल, गोड्डा में 14 जून एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर इंडियन रेड क्रास सोसाईटी श्री दादी श्याम सेवा ट्रस्ट एवं लायंस क्लब गोडडा के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजक मंडल के मुकेश गाडिया ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में सहायक हो सकता है। शिविर के माध्यम से जिले में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आज रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न संगठनों के सदस्यों के भाग लेने की उम्मीद है। आयोजकों ने जिले...