सदर अस्पताल में आईसीयू शुरू होने से गंभीर मरीजों को मिलने लगी राहत
भागलपुर, जुलाई 8 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में एक जुलाई से शुरू हुई आईसीयू सेवा से गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिली है। पांच जुलाई से आईसीयू के सभी चार बेड कभी खाली नहीं रहे। अभी आईसीयू में तीन किडनी रोगी और एक गंभीर शुगर मरीज का इलाज चल रहा है। इससे पहले गंभीर मरीजों को मायागंज अस्पताल या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ जाती थी। अस्पताल के प्रभारी बताते हैं कि आईसीयू शुरू होने के बाद गंभीर मरीजों को तत्काल भर्ती कर इलाज देना संभव हो गया है। कई मरीजों को तत्काल आईसीयू की जरूरत होती है। ऐसे में यह सुविधाजनक हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.