भभुआ, अप्रैल 30 -- जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीज को चिकित्सक देते हैं दवा खाने की सलाह, आर्थिक रूप से कमजोर मरीज नहीं करा पाते हैं जांच मरीजों को निजी केंद्र पर करानी पड़ रही हैं जांच, जेब हो रही हैं ढीली बोले मरीज, थायराइड जांच के अभाव में नहीं हो पाता है उचित इलाज (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

थायराइड जांच की कमी सदर अस्पताल के पैथोलॉजी केंद्र में थायराइड जांच की सुविधा अबतक उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। सदर अस्पताल में आने वाले मरीज डाक्टर से स्वास्थ्य जांच तो करा लेते हैं, लेकिन जब डाक्टर थायराइड जांच के लिए लिखते हैं तब उसकी जांच कराने के लिए मरीजों को निजी केंद्र पर जाना पड़ता है। थायराइड जांच कराने में मरीजों व उनके परिजनों की जेब ढीली हो रही हैं। मरीजों को थायराइड जांच कराने के लिए निजी जांच केंद्रों में 1500 से ले...