सदर अस्पताल में अब एक ही जगह पर बनेगा जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र व आयुष्मान कार्ड
साहिबगंज, मार्च 28 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। अब मरीज व परिजनों को जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र व आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। अब एक ही जगह पर सारी सुविधा मिलेगी। इसके लिए एक ही जगह पर सहिया हेल्प डेस्क, जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र व आयुष्मान कार्ड कियोस्क सेंटर बनाया गया है। सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने बताया कि अस्पताल में अब मरीजों को पहले से बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे मरीज व उसके परिजनों के टाइम में बचत होगा। न इधर उधर बेवजह भटकना पड़ेगा। यहां अस्पताल प्रवेश करते ही हेल्पडेस्क पर सहिया मरीजों को जानकारी देगी। इसके बाद जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के अलावा आयुष्मान भारत कियोस्क सेंटर होगा। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।फोटो 10, सहिया हेल्प डेस्क, जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र व आयुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.