छपरा, मई 13 -- छपरा, हमारे संवाददाता। सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की जांच कराने के लिए डॉक्टरों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं।

अस्पताल प्रशासन की अपील सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. कृष्ण मोहन दुबे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि विशेषज्ञ डॉक्टर मरीज की स्थिति और आवश्यकता को देखते हुए ही अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और अन्य जांच लिखते हैं। इसलिए मरीज स्वयं से जांच कराने का आग्रह न करें। उन्होंने कहा कि कई बार मरीज और उनके परिजन बिना चिकित्सकीय आवश्यकता के अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच कराने की मांग करने लगते हैं। इससे अस्पताल की जांच व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और वास्तव में जरूरतमंद मरीजों को समय पर जांच नहीं मिल पाती। विशेष रूप से अल्ट्रासाउंड जांच...