रांची, मई 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अत्याधुनिक न्यूरो फिजियोलॉजी लैब का शुभारंभ किया गया। इस लैब का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने किया। लैब राज्य के जिला अस्पतालों में अपनी तरह की पहली सुविधा है, जिससे अब मरीजों को न्यूरोलॉजिकल जांच के लिए बड़े शहरों या निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। लैब के बारे में पूरी जानकारी न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ संजीव कुमार शर्मा और डॉ अहमद हुसैन ने दी। इसमें जांच की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। इस अत्याधुनिक लैब में नर्व कंडक्शन स्टडी, इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राफी, इलेक्ट्रोमायोग्राफी, विजुअल इवोक्ड पोटेंशियल और आरएनएसटी जैसी उन्नत जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अब तक ये सुविधाएं झारखंड के किसी भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.