खगडि़या, दिसम्बर 19 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सदर अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की देर शाम एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात महिला को गुरुवार की दोपहर कुछ लोगों ने रैक प्वाइंट के निकट बदहवास अवस्था में देखा था। उस समय में लोगों ने जब उसे बदहवास अवस्था में देखा तो आनन फानन में स्थानीय दुकानदारों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती के दौरान पूरी तरह से अचेत अवस्था में थी। उसका डॉक्टरों द्वारा इलाज शुरु किया गया। हालंाकि आशंका जतायी जा रही थी कि उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। लगातार किए जा रहे इलाज के बाद भी उसके स्थिति में सुधार नहीं हुआ। और उसकी तबीयत बिगड़ते चली गई। देर शाम उसकी मौत सदर अस्पताल स्थित वार्ड में हो गई। इधर चित्रगुप्त नगर पुलिस को...