रांची, मई 4 -- रांची, सवांददाता। सदर अस्पताल में सोमवार से अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने डॉक्टरों, कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आग से बचाव और आपात स्थिति में तुरंत और सही कार्यवाही करना बेहद जरूरी है। इस वर्ष की थीम "सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज" रखी गई है। इसके तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में अस्पतालों को अग्नि सुरक्षा जांच फायर सेफ्टी ऑडिट कराने, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और कार्यस्थिति की जांच करने तथा उसकी रिपोर्ट आईएचआईपी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्...