मुंगेर, अगस्त 24 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लापरवाही के कारण हुई डेंगू संदिग्ध मरीज की मौत और उसके बाद परिजनों द्वारा किए गए भारी हंगामे की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चार सदस्यीय जांच कमेटी अपनी विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी को सौंपने जा रही है। रिपोर्ट सामने आने के बाद अस्पताल के कई जिम्मेदार चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों पर प्रशासनिक गाज गिरना तय माना जा रहा है।​ गौरतलब है कि सीताकुंड के कल्याणचक निवासी धीरज कुमार (डेंगू संभावित मरीज) की 11 अगस्त की रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों और कर्मियों की घोर लापरवाही के कारण मरीज की जान गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने 12 अगस्त की सुबह जमकर हंगामा किया, जिससे न केवल इमरजेंसी सेवाएं बल्कि लगभग दो घंटे तक ओपीडी सेवा भी पूर...