मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता सदर अस्पताल परिसर से बिना नीलामी आम तोड़ लेने की शिकायत डीएम सुब्रत कुमार सेन से की गई है। मलेरिया विभाग के कर्मचारी धनंजय कुमार धीरज ने गुरुवार को शिकायत करते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में आम के कई पेड़ हैं। इनपर लगे फलों को नियम के विरुद्ध तोड़ा गया है। यह सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग व राजस्व के हानि का मामला है। आरोप लगाया कि विभाग के कुछ कर्मचारी भी आम की तुड़ाई में लगे हुए हैं। उन्होंने इसकी जांच की मांग डीएम से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...