बिहारशरीफ, मार्च 27 -- फोटो: आग: सदर अस्पताल के कबाड़खाना शुक्रवार को लगी आग। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के आउटडोर के सामने स्थित कबाड़खाना में शुक्रवार की दोपहर में अचानक आग लग गयी। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। मरीज से लेकर परिजन तक भयभीत हो गये। कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में अग्निशमन दस्ता भी मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में पुराने अस्पताल की अलमारी समेत लकड़ी के अन्य सामान जल गये। हेल्थ मैनेजर इमरान ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। मॉडल भवन बनने के बाद पुराने भवनों के सामानों को अस्पताल के खुले में एक जगह इक्कठ्ठा कर दिया गया है। इसी में लाग लगी थी। किसी तरह की जानमाल की क्षति नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.