धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता सदर अस्पताल परिसर में रास्ता और पार्किंग को लेकर बार एसोसिएशन के साथ चल रहे विवाद में प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। सोमवार की सुबह इस विवाद से जुड़ी जमीन के दस्तावेज की जांच के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी राम नारायण ठाकुर धनबाद सीओ रामप्रवेश कुमार के साथ सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे। यहां पांच एकड़ 43 डिसमिल का कागजात उन्हें सौंपा गया। बाकी कागजात की तलाश जारी है। सिविल सर्जन कार्यालय में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार की मौजूदगी में पूरे अस्पताल परिसर से संबंधित जमीन का नक्शा खोजा गया। काफी प्रयास के बाद सिविल सर्जन कार्यालय से सदर अस्पताल कैंपस का पुराना नक्शा निकाला गया। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक किशोर कुमार को भी कार्यालय बुलाया गया, जिनके सहयोग से नक्शा और संबंधित कागजात उपलब्ध क...