सहरसा, अप्रैल 8 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। कायाकल्प योजना के तहत हुए राज्य स्तरीय मूल्यांकन में मॉडल सदर अस्पताल सहरसा ने पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। 24-25 फरवरी को विशेषज्ञ टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद घोषित परिणामों में अस्पताल ने स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और सेवा गुणवत्ता के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि ने सहरसा को राज्य के अग्रणी स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल कर दिया है। इस सफलता के पीछे अस्पताल की बेहतरीन साफ-सफाई व्यवस्था, सुव्यवस्थित प्रबंधन और मरीजों के प्रति संवेदनशील सेवाएं प्रमुख कारण रहीं। अस्पताल परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और संक्रमण नियंत्रण के उच्च मानकों का पालन किया गया, जिससे यह अन्य जि...