छपरा, अप्रैल 9 -- छपरा, हमारे संवाददाता l सदर अस्पताल छपरा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक अहम समीक्षा बैठक गुरुवार को छपरा सदर अस्पताल आयोजित की गई। अध्यक्षता अस्पताल के उपाधीक्षक व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कृष्ण मोहन दुबे ने की। इस दौरान सभी चिकित्सा पदाधिकारी, ए ग्रेड नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में अस्पताल कर्मियों की समय पर उपस्थिति और अपने कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की गई। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों का मुख्य उद्देश्य मरीजों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी सेवा प्रदान करना है। इसके बाद अस्पताल की वर्तमान व्यवस्था और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान 'भव्य पोर्टल' से संबंधित कई महत्वपूर्ण समस्याएं सामने आईं। बताया गया कि...