चाईबासा, मई 26 -- चाईबासा। सदर अस्पताल चाईबासा की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पुराने समाहरणालय चाईबासा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। यह धरना सुबह 10 बजे से शुरू हुई। धरना प्रदर्शन में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। सदर अस्पताल में बेड की कमी को प्रदर्शित करते हुए धरना प्रदर्शन में खाट को रखा गया था। यह भी पढ़ें- मनोहरपुर में 108 एम्बुलेंस खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानीअस्पताल की सुविधाओं का अभाव धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सामाजिक अगुआ रेयांस सामड ने कहा कि सदर अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। गरीब मरीजों को इलाज के नाम पर केवल खानापूर्ति मिल रही है। उन्होंने कहा कि जब तक अस्पताल की व्यवस्था में ठोस सुधार नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।सामाजिक संगठनों की अपील जिला परिषद सदस...