चतरा, अप्रैल 25 -- चतरा, संवाददाता। उपायुक्त रवि आनंद ने शनिवार को सदर अस्पताल, चतरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और सेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन कर आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना रहा। निरीक्षण में उपायुक्त ने अस्पताल परिसर के विभिन्न वार्डों, ओपीडी कक्षों, इमरजेंसी यूनिट, प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड, दवा भंडारण कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हुए ड्यूटी रोस्टर के अनुपालन की भी जांच की तथा सभी को समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की स्थिति, उनके रखरखाव एवं वितरण व्यवस्था का भ...