कोडरमा, दिसम्बर 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता सदर अस्पताल कोडरमा स्थित दिव्यांगता जांच बोर्ड में गुरुवार को 12 मरीजों की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विस्तृत परीक्षण और मूल्यांकन के बाद 9 व्यक्तियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। दिव्यांगता निर्धारण एवं प्रमाणन की प्रक्रिया विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं तकनीकी सदस्यों की टीम की उपस्थिति में संपन्न हुई। बोर्ड में प्रमुख रूप से डॉ. रमण कुमार (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ. मनोज कुमार (फिजिशियन), डॉ. प्रेमनाथ सिंह (ईएनटी विशेषज्ञ), राजीव रंजन (फिजियोथैरेपिस्ट), सुनील कुमार (कार्यालय सहायक), मनोज कुमार (ऑडियोलॉजिस्ट) और अनीश कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.