धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद, अमित रंजन सदर अस्पताल परिसर में जल्द ही 100 बेड की मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट (एमसीसीयू) बनने जा रही है। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के इस महत्वाकांक्षी प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि इसी महीने इसके लिए बजट आवंटन भी मिल जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि सदर अस्पताल कैंपस में ड्रग ऑफिस के बगल वाली जमीन को मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट के लिए चिह्नित कर लिया गया है। यह स्थान अस्पताल के अन्य विभागों के पास होने के कारण मरीजों की सुविधा के लिहाज से उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि जमीन चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी ह...