औरंगाबाद, दिसम्बर 17 -- बढ़ती ठंड को देखते हुए सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में रूम हीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए हीटर की खरीदारी कर ली गई है। अस्पताल प्रबंधक प्रफुल्ल कांत निराला ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार वार्डों में हीटर की व्यवस्था की जा रही है। योजना के अनुसार कोल्ड स्ट्रोक वार्ड में दो हीटर, लेबर वार्ड में दो, पुरुष और महिला वार्ड में एक-एक, महिला प्रसव वार्ड में एक और इमरजेंसी वार्ड में दो हीटर लगाए जाएंगे। इन हीटरों के लगाने से मरीजों को ठंड से राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...