मुंगेर, मई 19 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल स्थित प्रबंधक कार्यालय में मंगलवार को अस्पताल प्रबंधक मो. तौसिफ हसनैन की अध्यक्षता में सभी वार्डों की इंचार्ज नर्सों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाना और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। बैठक के दौरान अस्पताल प्रबंधक ने वार्डों के बेहतर संचालन हेतु कई कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इंचार्ज नर्सों को निर्देशित किया कि मरीजों के राउंड, दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन आपूर्ति और ससमय बेड शिफ्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि चिकित्सक द्वारा डिस्चार्ज किए गए मरीजों की प्रक्रिया में देरी न की जाए, ताकि नए भर्ती होने वाले मरीजों को बेड के लिए इंतजार न करना पड़े。

बायोमेडि...