धनबाद, अप्रैल 2 -- धनबाद। आयुष्मान भारत योजना के तहत सदर अस्पताल में सेवा देने के लिए बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय में डॉक्टरों का साक्षात्कार आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा और सदर के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद की मौजूदगी में आयोजित साक्षात्कार में तीन डॉक्टर शामिल हुए। इसमें सर्जरी की विशेषज्ञ डॉ मिनाक्षी सिंह समेत जनरल ड्यूटी के लिए डॉ रवि कांत रंजन और डॉ करण शामिल थे। जनरल ड्यूटी के चिकित्कों को प्रतिमाह 60 हजार रुपया मानदेय दिया जाएगा। जबकि विशेषज्ञ को प्रति मरीज के हिसाब से पैसा मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...