गोपालगंज, मई 11 -- गोपालगंज। मॉडल सदर अस्पताल प्रशासन ने ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए गए पांच डॉक्टरों से एक बार फिर स्पष्टीकरण मांगा है। उपाधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी स्मरण पत्र में संबंधित डॉक्टरों को 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति दर्ज नहीं करने पर 80 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण डॉक्टरों की अनुपस्थिति अस्पताल प्रशासन के अनुसार पूर्व में भी इन चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय के भीतर जवाब प्राप्त नहीं होने पर दोबारा नोटिस जारी किया गया है। साथ ही संबंधित तिथि का वेतन अवरुद्ध करने की अनुशंसा भी की गई है। जारी पत्र के अनुसार 9 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आपातकालीन कक्ष की ड्यूटी के दौरान डॉ. राहुल कुमार अनुपस्थित पाए गए थे। वहीं 10 ...